हर हिन्दु के घर में तुलसी का पौधा तो पाया ही जाता है। घर में तुलसी लगाने के पीछे आध्यात्मिक और आस्था का कारण माना जाता है। परंतु जितना यह आध्यात्मिक रूप से पूजनीय है उतना ही वैज्ञानिक रूप से गुणकारी भी होता है।
आपने बुजुर्गों को यह कहते हुए तो सुना ही होगा कि तुलसी के पॉंच पत्तों का नित्य सेवन करना चाहिए। पॉंच की जगह सात पत्ते भी हों, तो कोई नुकसान नहीं होगा। परंतु क्या आपने कभी यह सोचा कि ऐसा क्यों कहा जाता है। दरअसल तुलसी में औषधीण गुण होते हैं जो आपने शरीर और मन को स्वस्थ रखते हैं।
पॉंच पत्ते चमकाएंगे किस्मत
पॉंच पत्ते आपके जीवन में क्या चमत्कार कर सकते हैं यह तो तुलसी के उपयोग से आपको स्वयं ही अनुभव हो जाएगा परंतु यहॉं पर हम आपको ऐसे पॉंच उपाय बता रहे हैं जिन्हें आप आज से ही आजमाकर लाभ उठा सकते हैं।
पॉंच पत्ते आपके जीवन में क्या चमत्कार कर सकते हैं यह तो तुलसी के उपयोग से आपको स्वयं ही अनुभव हो जाएगा परंतु यहॉं पर हम आपको ऐसे पॉंच उपाय बता रहे हैं जिन्हें आप आज से ही आजमाकर लाभ उठा सकते हैं।
नकारात्मक शक्ति से छुटकारा
अगर आपको ऐसा प्रतीत होता है कि घर में नकारात्मक शक्ति है, या आपको ऐसा आभास होता है कि आपके आसपास कोई है जिसे आप देख नहीं सकते लेकिन उसकी आहट या उसकी उपस्थिति का आभास होता है, या फिर आपने नया घर लिया है, जिसमें नकारात्मक शक्तियों के होने की आपको शंका है तो इन सब शक्तियों से तुलसी आपको छुटकारा दिला सकती है।
तुलसी के पॉंच पत्ते तोड़कर सोने से पूर्व अपने बिस्तर पर तकिये के नीचे रख लें, इससे न केवल नकारात्मक शक्तियॉं भाग जाएंगी बल्कि आपको यदि डरावने सपने आते हैं तो उनसे भी छुटकारा मिल जाएगा।
पति-पत्नि में मन मुटाव होना
यदि परिवार में दंपत्ति के मध्य आपसी मन मुटाव रहता है या छोटी-छोटी बातों को लेकर खींचतान होती रहती है तो इसका निराकरण कराने के लिए तुलसी को मध्यस्थ बनाएं। प्रात: काल स्नान करके अपने कमीज की जेब में पॉंच पत्ते रख लें।
तीव्र बुद्धि प्राप्त होगी
यदि बच्चे की बुद्धि कमजोर है और तमाम सीरप पिलाने के बाद भी कोई सुधार नहीं हुआ है तो एक बार तुलसी माता की शरण में जाएं। अपने बच्चों को प्रात: 7.00 बजे पॉंच या सात पत्ते प्रतिदिन खिलाएं। शीघ्र ही आपके बच्चों की बुद्धि तीक्ष्ण हो जाएगी।
मनोकामना होगी पूर्ण
यदि आपके मन में कोई लालसा है तो आप उसे तुलसी माता को बता सकते हैं, वह अवश्य पूर्ण होगी। आपको अपनी कामना बताने के लिए सिर्फ एक छोटा सा काम करना है। तुलसी के पॉंच पत्ते तोड़कर उन्हें एक कोरे लाल वस्त्र में पूजा स्थल पर रखना है। आप एक रूमाल जितने कपड़े या उससे भी छोटे कपड़े को उपयोग कर सकते हैं परंतु वह स्वच्छ होना चाहिए।
लाल कपड़े में रखे तुलसी पत्तों को अपनी मनोकामना बताएं, वह अवश्य ही पूर्ण होगी।
0 Response to "Miracle of Tulsi leaves"
Post a Comment