अगर आप किसी PDF फॉर्म में अपना डाटा अपडेट करना चाहते हैं तो यह बहुत ही आसान प्रक्रिया है। दोस्तो, इस पोस्ट में बताया गया है कि आप किस प्रकार से पीडीएफ फॉर्म या किसी पीडीएफ फाइल को एडिट करके अपना डाटा अपडेट कर सकते हैं या अपना डाटा इनपुट कर सकते हैं।
चलिए जानते हैं विस्तार से।
क्यों आवश्यकता पड़ती है ?
आज का समय कंप्यूटर का है, ज्यादातर जानकारी कंप्यूटर में ही प्रविष्ट कराई जाती है। इसके लिए विविध प्रकार के फॉर्म निर्धारित किए गए हैं। इन फॉर्म में आप हालॉंकि पेन से अपनी जानकारी अपडेट कर संबंधित संस्था को अपना फॉर्म प्रस्तुत कर सकते हैं परंतु कभी—कभी आपके द्वारा प्रविष्ट किए गए अंकों को समझ न पाने से आपका डाटाबेस गलत भर जाता है। ऐसी स्थिति निर्मित न हो इसके लिए ही आप पीडीएफ फॉर्म को एडिट कर अपना डाटा कंप्यूटराइज्ड रूप से प्रविष्ट कर सकते हैं।
कैसे करेंगे पीडीएफ अपडेट ?
सबसे पहले आपको उस फॉर्म को पीडीएफ में बदलना होगा। अगर आपके पास फॉर्म है तो आप उसे स्कैन करके फोटो में और फोटो से पीडीएफ में या फिर सीधे ही स्कैन कर पीडीएफ में बदल सकते हैं। यदि आपके कंप्यूटर में पहले से ही वह फॉर्म पड़ा हुआ है तो आपको फिर से स्कैन कर पीडीएफ बनाने की जरूरत नहीं है।
अगर आपके पास फॉर्म का पीडीएफ संस्करण मौजूद है तो निम्न प्रक्रिया का पालन करें —
1. सबसे पहले SEJDA.COM पर जाएं।
2. साइट पर जाकर PDF EDITOR टूल पर क्लिक करें।
3. टूल लोड होने पर 'अपलोड फाइल्स' विकल्प का चयन कर, अपने पीडीएफ फॉर्म को अपलोड करें।
4. जब तक PDF EDITOR लोड होता है, कृपया प्रतीक्षा करें।
5. जहॉं पर आपको अपना नाम, पता, विवरण इत्यादि लिखना है, वहॉं पर माउस कर्सर रखें और डाटाबेस अपडेट करते जाएं।
6. यदि कोई प्रविष्टि गलत हो जाती है तो आप उस टेक्स्ट एरिया के पास दिख रहे, डिलीट आइकन से वह टेक्स्ट हटा दें, और पुन: डाटा प्रविष्ट करें।
7. यदि कोई डाटा त्रुटिवश मिट जाता है तो 'अनडू' कमाण्ड का चयन करें और अपने अनुसार डाटा व्यवस्थित कर लें।
8. समस्त संपादन पूर्ण होने पर 'एप्लाई चेंजेस' पर क्लिक करें। यह विकल्प पेज के सबसे नीचे एरिया में मिलेगा।
9. बदलाव सहेजने पर अपने पीडीएफ फॉर्म को डाउनलोड कर प्रिंट कर लें।
LIVE VIDEO GUIDE
उपरोक्त प्रक्रिया बहुत ही आसान है परंतु यदि आपको इस प्रक्रिया का अनुसरण करने में किसी प्रकार की समस्या आ रही है तो आप परेशान न हों। यहॉं पर एक वीडियो क्लिप दिया गया है, जिसमें इस संपूर्ण प्रक्रिया को वीडियो के माध्यम से समझाया गया है। यह क्लिप PRADYUMNA PLUS यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है जिसका क्रेडिट मेकर को ही जाता है। यह वीडियो यहॉं पर मात्र आपके सहयोग के लिए दर्शाया गया है।
How to Edit PDF Form by Pradyumna Plus
अंतिम शब्द
आशा है यह जानकारी आपको पसंद आएगी और आप अपने पीडीएफ फॉर्म को एडिट करना सीख गए होंगे। अगर आपका कोई सवाल या सुझाव है तो कमेंट्स के माध्यम से आप हमें बता सकते हैं।

0 Response to "How to Edit PDF Forms ?"
Post a Comment